{"_id":"5b6874074f1c1b764d8b6d73","slug":"181533572103-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मांगों को लेकर पबनस मुलाजिम काले बिल्ले लगा करेंगे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मांगों को लेकर पबनस मुलाजिम काले बिल्ले लगा करेंगे ड्यूटी
Updated Mon, 06 Aug 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनबस मुलाजिम काले बिल्ले लगाकर करेंगे ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। अपनी लंबित मांगों के संदर्भ में पंजाब रोडवेज पनबस के मुलाजिम 10 अगस्त से काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करेंगे। यह फैसला पनबस मुलाजिमों की रोडवेज डिपो में हुई बैठक के दौरान लिया गया।
मुलाजिम की संघर्ष कमेटी के सचिव जसवीर सिंह ने बताया कि बीते दिनों राज्य सरकार की ओर से मुलाजिमों की मांगें पूरी करने का भरोसा हड़ताल खत्म करवाई गई थी लेकिन उसके बावजूद सरकार ने मुलाजिमों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसका मुलाजिमों में रोष हैं। इसी वजह से पनबस मुलाजिम 10 से 15 अगस्त तक काले बिल्ले लगाकर सरकार के प्रति रोष जाहिर करते हुए ड्यूटी करेंगे। यदि फिर से मांगे पूरी न हुई तो बसों का चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक के दौरान प्रधान रेशम सिंह, बलजीत सिंह, जसवंत सिंह मौजूद थे।