फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   18 patients ran away from de-addiction centre, 7 were caught

Jalandhar News: नशा मुक्ति केंद्र से 18 मरीज भागे, 7 को पकड़ा

Sat, 21 Jun 2025 11:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 21 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
18 patients ran away from de-addiction centre, 7 were caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से शुक्रवार रात 18 मरीज भाग निकले। इनमें से सात को पुलिस ने पकड़कर वापस केंद्र में भर्ती करवा दिया है। एसपी संदीप कुमार वढेरा ने बताया कि भागे 11 मरीजों में से तीन अन्य कारणों से केंद्र में भर्ती थे। आठ मरीजों को पुलिस ने नशा छुड़वाने के लिए भर्ती करवाया था।

एसपी का कहना है कि केंद्र से भागे मरीजों की तलाश के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए हैं। पुलिस नशा विरोधी अभियान के तहत नशा करने के आदी युवाओं को उनके परिवार की सहमति से इस केंद्र में भर्ती करवाती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी फरार मरीजों को पकड़कर केंद्र में वापस लाया जाएगा। बता दें कि घटना से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बलतेज सिंह पन्नू ने डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी के साथ केंद्र का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed