फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जालंधर की प्रदीप कौर के सिर 22वीं पंजाबन मुटियार का खिताब

जालंधर की प्रदीप कौर के सिर 22वीं पंजाबन मुटियार का खिताब

Thu, 21 Feb 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
जालंधर की प्रदीप कौर के सिर 22वीं पंजाबन मुटियार का खिताब
प्रदीप के सिर 22वीं पंजाबन मुटियार का खिताब
विज्ञापन

फर्स्ट व सेकेंड रनरअप भी जालंधर की झोली में
पॉलीवुड की गायिका सुदेश कुमारी को हमदर्द अवार्ड-2019 से नवाजा
कपूरथला। पंजाबी सभ्याचारक पिंड की ओर से 22वां अंतर्राष्ट्रीय हमदर्द विरासती मेला करवाया गया। मेले में पंजाबन मुटियार मुकाबले में केएमवी कॉलेज जालंधर की छात्रा प्रदीप कौर ने 22वीं पंजाबन मुटियार का खिताब अपने नाम किया। जबकि एचएमवी कॉलेज जालंधर की छात्रा हरमनप्रीत कौर फर्स्ट रनरअप और केएमवी कॉलेज जालंधर की छात्रा अमरप्रीत कौर सेकेंड रनरअप रही। इनको भी सम्मानित किया गया। इसमें पॉलीवुड की प्रख्यात पार्श्व गायिका सुदेश कुमारी को हमदर्द अवार्ड-2019 से नवाजा गया। जिसमें उन्हें सोने का कैंठा, चांदी की तुंबी, दोशाला और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। यह सम्मान अजीत प्रकाशन समूह के मुख्य संपादक पद्मभूषण डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द ने दिया। जबकि सूफी गायिका हशमत सुल्ताना और खान साब को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इससे पहले पुलवामा हमले में शहादत पाने वाले वीर सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

डॉ. हमदर्द ने पोलैंड के कलाकार की टीम और शेरे पंजाब सभ्याचारक प्रमोशन काउंसिल को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। पंजाब कल्चरल प्रमोशन काउंसिल के डायरेक्टर डॉ. दविंदर सिंह छीना के नेतृत्व में पोलैंड के 17 कलाकारों की टीम ने डायरेक्टर ऐलेचबीटा की अध्यक्षता में कोजावीयन और कुरबी लोकनृत्य पेश किया। जबकि पोलैंड की विख्यात गायिका डॉ. आना ऐटनोनीया और माइकल ने पोलैंड के लोक साजों से अपने फन का प्रदर्शन किया। पंजाबन मुटियार का खिताब जीतने वाली मुटियारों को सोने और चांदी के मेडल तथा नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न टाइटल में मनकीरत कौर को बुलंद आवाज, गुरशरण कौर को ‘वे मैं गागर वरगी’, मुस्कान जलोटा को तीखा नाक, सुमनदीप कौर को मोटी आंखें, गुरप्रीत कौर को भ्रूण हत्या के खिलाफ अच्छी पेशकारी, पवनदीप कौर को बेहतर मंच पेशकारी, नवनीत कौर को गुंदवी गुत्त, सुनीधि को टोर पंजाबन दी, आकाशदीप कौर को गर्दन सुराही वरगी, रवीन कुमारी को सरों वरगा कद, विपनदीप कौर व कमलजीत कौर को संयुक्त तौर पर मिठ बोलड़ी मुटियार, हरदीप कौर को टूणेहारी अक्ख, हरमनदीप कौर को गिद्देयां दी रानी, गगनदीप कौर को सोहना मुखड़ा, जसप्रीत कौर को सोहना पहरावा व पूनम शर्मा को सोहने हास्से के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed