{"_id":"5b4788ce4f1c1b05278b62da","slug":"171531414734-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने की तैयारी, कार्यकारिणी दमदार बनाने के लिए मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने की तैयारी, कार्यकारिणी दमदार बनाने के लिए मंथन
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने की तैयारी
कार्यकारिणी दमदार बनाने के लिए मंथन, वरिष्ठ 90 नेताओं को शामिल कर तैयार होगी कार्यकारिणी
कई जिलों के प्रधान बदले जाएंगे
सुरिंदर पाल
जालंधर। प्रदेश भाजपा में कमल-मलिक की सत्ता आने से अब प्रदेश को मजबूत बनाने की तैयारी होनी शुरू हो गई है। भाजपा की तरफ से 2019 लोकसभा चुनावों को लेकर कसरत शुरू हो चुकी है। अब अगले चरण में जल्द ही प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का गठन किए जाने को लेकर मंथन शुरू हो चुका है और जल्द भाजपा के तमाम वरिष्ठ सदस्यों को लेकर 90 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। इसके अलावा कई जिला प्रधान बदलने की कवायद भी शुरू हो चुकी है।
भाजपा में मलिक से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला प्रधान थे। उनके समय में ही तमाम प्रधान नियुक्त किए गए थे। हाल ही में श्वेत मलिक को प्रदेश भाजपा का प्रधान नियुक्त किया है। इसके बाद पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त किए गए। पार्टी में सांपला गुट के नेताओं को किनारे कर पार्टी में कमल शर्मा गुट को तरजीह दी गई। पार्टी में महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष रीना जेतली को, जबकि एससी मोर्चा का प्रधान डॉ. दिलबाग राय के अलावा युवा मोर्चा का प्रधान सन्नी शर्मा को लगाया गया।
भाजपा अब मिशन 2019 को लेकर मैदान में उतर चुकी है और पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए पार्टी के महासचिव राकेश राठौर को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि संगठन व कार्यकारिणी को मजबूत व दमदार बनाया जा सके, जो 2019 में लोकसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिला सकें।
विज्ञापन
पार्टी की तरफ से 90 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन करने के लिए काम तेजी से शुरू कर दिया गया और भाजपा के कई वरिष्ठ सदस्यों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक नवनियुक्त प्रधान श्वेत मलिक ने लगभग पंजाब का पूरा दौरा कर लिया है और संगठन में जान फूंकने के लिए कई लोगों को आगे लाया जा रहा है। पार्टी का ग्राफ लगातार पंजाब में गिरता आया है। भाजपा ने जहां गुरदासपुर लोकसभा सीट अपने हाथ से गंवा ली है, वहीं विधानसभा में महज तीन सीट ही जीत पाई। पार्टी का तमाम निगम चुनावों में खासा ग्राफ गिरा। जिससे अब भाजपा के प्रदेश प्रभारी व पदाधिकारी इस मिशन को आगे लेकर चल रहे हैं कि पार्टी का खिसका वोट बैंक किसी तरह से वापस लाया जा सके।
पार्टी में जहां मोर्चे में नए चेहरे आगे लाये गए हैं वहीं कई नए जिला प्रधान भी नियुक्त किये जा रहे हैं। भाजपा की तरफ से करीब छह-सात जिला प्रधान बदले जा रहे हैं। वहीं कार्यकारिणी में स्थायी व अस्थाई आमंत्रित सदस्यों की भी सूची तैयार की जा रही है। पार्टी के एक उच्च अधिकारी के मुताबिक पार्टी की तरफ से तमाम कदम जल्द ही उठाए जा रहे हैं। पार्टी के वर्करों का मनोबल बढ़ाया जा रहा है।