{"_id":"5b4785e04f1c1b77468b62d2","slug":"171531413984-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों ने दी चक्का जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों ने दी चक्का जाम की चेतावनी
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पंजाब रोडवेज पनबस ठेका आधारित कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर वीरवार को डिपो में रैली की। साथ ही सरकार व मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
नेताओं ने कहा कि दस वर्ष से राज्य सरकार व रोडवेज की मैनेजमेंट उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। बार-बार हड़ताल व संघर्ष करने पर भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्हें हर बार आश्वासन दे दिया जाता है। पनबस कर्मचारी कच्चे कर्मियों को बिना शर्त रेगुलर करने, रोडवेज के नियम कानून के अधीन लाने, कर्मियों पर लगाई पाबंदियां रद कर वर्कर्स को बहाल करने, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार बराबर काम बराबर वेतन का कानून लागू करने, पनबस को रोडवेज से अलग कर कारपोरेशन न बनाने, बसों की तर्ज पर पनबस कर्मियों को रोडवेज में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि 15 जुलाई तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह 16 जुलाई से बसों का चक्का जाम कर देंगे। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को मुकम्मल हड़ताल कर परिवहन मंत्री का पुतला फूंका जाएगा। 17 जुलाई को दीनानगर परिवहन मंत्री के घर का घेराव किया जाएगा। इसी तरह 18 जुलाई को शहर के हर मेन चौक में दो-दो घंटे का जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर सरपरस्त कमल कुमार, डिपो अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, महासचिव तरसेम सिंह, वकील सिंह उपस्थित थे।