{"_id":"5b42393e4f1c1bc2248b52e0","slug":"171531066686-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की बलि चढे लाडी के घर पहुंचे आप विधायक सुखपाल सिंह खैहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की बलि चढे लाडी के घर पहुंचे आप विधायक सुखपाल सिंह खैहरा
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से मिले आप नेता खैरा
जालंधर। नशे की बलि चढे़ रिक्की कुमार उर्फ लाडी के घर आप के विधायक सुखपाल सिंह खैरा पहुंचे। कैंट के मोहल्ला नंबर 32 में लाडी के घर पहुंचे सुखपाल सिंह खैरा ने कांग्रेस की कैप्टन सरकार पर जमकर हमला बोला। खैरा ने लाडी के परिजनों से इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने को कहा व परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। खैरा ने कहा कि युवा वर्ग बेरोजगारी के कारण नशे में धंसता जा रहा है, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। उन्होंने अकाली दल पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अकाली दल तो नशे के खिलाफ बोल ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अगर अकाली दल पंजाब में अपनी सरकार के रहते नशे के खिलाफ मुहिम चलाई होती तो शायद आज हालात कुछ और होते। इस दौरान लाडी के परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम न छेड़ी तो वह खुद मिलकर नशे के खिलाफ मुहिम चलाकर नशा बेचने वालों को बेनकाब करेंगे।