फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   भाजपा पार्षद का आरोप कांग्रेसी नेता ने रूकवाया पेचवर्क का काम

भाजपा पार्षद का आरोप कांग्रेसी नेता ने रूकवाया पेचवर्क का काम

Mon, 04 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
भाजपा पार्षद का आरोप कांग्रेसी नेता ने रूकवाया पेचवर्क का काम
भाजपा पार्षद का आरोप-कांग्रेस नेता ने रुकवाया काम
विज्ञापन

कांगेस नेता ने कहा- हमारी सरकार, हमारा मेयर तो क्यों रुकवाएंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। वार्ड नंबर 2 के भाजपा पार्षद सुशील शर्मा ने आरोप लगाया है कि निगम चुनाव में उनसे हारे कांग्रेस नेता सुखदेव सिंह ने वार्ड में चल रहे पैचवर्क का काम रुकवा दिया। पैचवर्क करने आई निगम टीम को कांग्रेस नेता सुखदेव ने वापस भेजवा दिया। चुनाव में मिली राहत को लेकर ऐसा किया जा रहा हैं।
पार्षद सुशील शर्मा ने कहा कि गांव सलेमपुर मुसलमानों से गदाईपुर जाने वाली सड़क के ऊपर पड़े गड्ढों की पूर्ति के पैचवर्क लगवाने का कार्य करवाया जा रहा था। इस कार्य को करवाने के लिए पिछले लंबे समय से बीएंडआर डिपार्टमेंट के अधिकारियों से संपर्क किया गया था। लेकिन कांग्रेसी नेता सुखदेव सिंह वहां पर पहुंचकर बीएंडआर के कर्मचारियों को कार्य से हटाया दिया। कर्मचारी खाना खाने के बहाने से चले गए और पैचवर्क करने के लिए वापस नहीं आए। इस दौरान इलाका निवासियों में स्वर्ण पार्क के अध्यक्ष जसपाल सिंह रंधावा, रितेश मनु, समीर मलिक, विवेक शर्मा उपस्थित थे। इलाका निवासियों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि पैचवर्क के इस काम को जल्द करवाया जाए, इसे बीच में न रोका जाए।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता बोले-आरोप बेबुनियाद
कांग्रेस नेता सुखदेव सिंह ने कहा कि उन पर लगाए ेआरोप बेबुनियाद हैं। वह काम रुकवाने नहीं बल्कि कराने गए थे। राज्य में कांग्रेस सरकार हैं और जालंधर में कांग्रेस पार्टी का ही मेयर तो ऐसे में विकास के काम करवाए जाएंगे न कि रुकवाएंगे। सुखदेव सिंह ने कहा कि इलाके में विधायक बावा हैनरी के नेतृत्व में विकास कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed