{"_id":"5ada1b384f1c1b60098b5a52","slug":"171524243256-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हदबंदी में उलझे चार जिले, 1000 एकड़ गेहूं की कटाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हदबंदी में उलझे चार जिले, 1000 एकड़ गेहूं की कटाई प्रभावित
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन बाद एक हजार एकड़ गेहूं की कटाई शुरू
निशानदेही न होने पर 10 दिन से किसान व पुलिस प्रशासन थे आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
दरिया ब्यास के इर्द-गिर्द मंड एरिया के चार जिले हदबंदी में उलझे हैं। इसमें किसानों की करीब 1000 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल खराब होने के कगार पर है। पिछले 10 दिन से फिरोजपुर से पुलिस प्रशासन टीम के 150 लोगों ने मंड एरिया को पूरी तरह से घेरा हुआ है। इलाके में किसानों को गेहूं की कटाई नहीं करने दी जा रही है।
एसडीएम सुल्तानपुर लोधी चारूमिता ने कहा कि फिरोजपुर के एक गांव में धारा-145 लगी होने के कारण तीनों जिलों के किसानों की खड़ी फसल को काटने से रोका जा रहा था। दरिया ब्यास का मंड एरिया में निशानदेही न होने की वजह से गांव का रकबा पता नहीं चल रहा था। जिस कारण ऐसा किया गया। अब मामला सुलझ गया है और जिले की हदबंदी को लेकर एक-एक एकड़ को छोड़कर शेष फसल की कटाई किसानों ने शुरू कर दी है।
जिला फिरोजपुर के मंड एरिया के एक बेचिराग गांव संघे कलां में जीरा प्रशासन ने धारा-145 लगाई हुई है। जिसके चलते फिरोजपुरा प्रशासन ने मंड एरिया के साथ लगते कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, जालंधर की करीब 1000 एकड़ में खड़ी फसल को अपनी निगरानी में रखा है। किसान गुरचरण सिंह टिब्बी और धरमिंदर सिंह का कहना है कि मौसम के बदले मिजाज और आंधी तूफान की वजह से फसल जमीन पर बिछ रही है और अब तक 25 फीसदी फसल ख़राब हो चुकी है। जब किसानों ने विधायक सुल्तानपुर लोधी नवतेज सिंह चीमा को स्थिति से अवगत कराया तो चीमा ने तुरंत सख्त तेवर दिखाते हुए एसडीएम सुल्तानपुर लोधी डा. चारुमिता, तहसीलदार गुरमीत सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन कपूरथला गुरमीत सिंह, थाना सदर कपूरथला के एसएचओ परमिंदर सिंह के साथ पुलिस फोस लेकर मौके पहुंचे। उन्होंने जीरा के एसडीएम अमित गुप्ता को मौके पर बुला पूरी स्थिति के बारे में जानकारी हासिल करके समाधान निकालने के लिए कहा। जिसके बाद दोनों एसडीएम की सहमति के बाद किसानों को कटाई करने की अनुमति दी गई। विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि जीरा-सुल्तानपुर लोधी के एसडीएम के बीच हदबंदी का कुछ रकबा छोड़कर शेष फसल की कटाई की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
निशानदेही न होने की वजह से कटाई से रोका
जीरा के एसडीएम अमित गुप्ता ने कहा कि फिरोजपुर के गांव संघे कलां में धारा-145 लगाई गई है। लेकिन रेवेन्यू विभाग की ओर से गांव की उचित निशानदेही न होने की वजह से कटाई से रोका गया था। लेकिन अब कटाई शुरू हो गई है। साथ ही रेवेन्यू विभाग को निशानदेही काम शुरू कर दिया है। जिससे जिले की हदबंदी का पता लगाकर बुर्जियां लगाई जाएंगे। जिससे भविष्य में ऐसे हालात न बनें।
खड़ी फसल को आग लगाने की हुई कोशिश
गुचरण सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने फसल की कटाई तो शुरू कर दी हैं, लेकिन इस दौरान खेतों में लगे ट्रांसफार्मर के समीप कुछ लोगों ने फसल को आग लगाने की कोशिश भी की गई, लेकिन उनके ललकारने के बाद आरोपी भाग गए और मौके पर तैनात फिरोजपुर पुलिस के डीएसपी को इसके बारे में बताया। एसडीएम अमित गुप्ता ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ही पुलिस फोर्स तैनात की गई है।