{"_id":"5acb98d84f1c1be66b8b49b9","slug":"171523292376-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव जंडियाला मंजकी के युवा वेटलिफ्टर ने ऑस्ट्रेलिया में जीता सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव जंडियाला मंजकी के युवा वेटलिफ्टर ने ऑस्ट्रेलिया में जीता सिल्वर
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदीप सिंह ने 5वीं क्लास से शुरू की थी वेटलिफ्टिंग
गांव जंडियाला मंजकी के युवा वेटलिफ्टर ने ऑस्ट्रेलिया में जीता सिल्वर
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
शहर के गांव जंडियाला मंजकी के रहने वाले युवा वेटलिफ्टर प्रदीप सिंह ने आस्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर जीतकर जालंधर का नाम रोशन किया। प्रदीप की जीत के साथ ही उसके घर में बधाई देने वालों की भीड़ जमा हो गई। लगातार रिश्तेदारों के बधाई फोन प्रदीप की मां व बहन आते रहे। पारिवारिक सदस्यों ने एक-दूसरे का मुंह मिट्ठा करवा और ढोल के साथ नाचकर इन खुशी के पलों को आनंद उठाया।
प्रदीप सिंह की मां जसविंदर कौर व छोटी बहन सुखप्रीत कौर ने कहा कि भाई ने स्कूल की 5वीं क्लास से ही वेटलिफ्टिंग शुरू कर दी थी। भाई को वेटलिफ्टिंग का जनून है। उसने पढ़ाई से ज्यादा खेलमें ही समय बिताया इ सलिए राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया। प्रदीप सिंह की इस उपलब्धि पर दोनों मां व बहन बेहद खुश हैं। शुरुआत में प्रदीप सिंह ने गांव जंडियाला मंजकी के वेटलिफ्टिंग सेंटर से कोचिंग ली। इसके बाद लॉयलपुर खॉलसा कॉलेज में पढ़ते हुए गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम संचालित स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के वेटलिफ्टिंग सेंटर में प्रैक्टिस शुरू की। प्रदीप की इस उपलब्धि पर उसके रिश्तेदारों और कोचों ने बधाई दी है। प्रदीप अब पिछले आठ महीनों से इंडियान रेलवे में टीटी की पोस्ट पर नौकरी कर रहा है। उसके पिता स्व. अमरीक सिंह की साल 2014 में कैंसर से मौत हो गई थी।
प्रदीप ने पहले कॉमन्वेल्थ में जीता था गोल्ड
मां जसविंदर कौर ने कहा कि इससे पहले प्रदीप सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं इंडो-पाक गेम्स में भी गोल्ड और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भागेदारी की थी। इसके अलावा उनका बेटा जूनियर व सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कई रिकार्ड दर्ज कर चुका हैं।