{"_id":"5a22dd1e4f1c1bd1408ba847","slug":"171512234270-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-अकाली दल में हुआ सीटों का समझौता, कैंट में 11 में से 9 सीटों पर लड़ेगा शिअद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-अकाली दल में हुआ सीटों का समझौता, कैंट में 11 में से 9 सीटों पर लड़ेगा शिअद
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट में 11 में से 9 सीटों पर लड़ेगा शिअद
भाजपा-अकाली दल में हुआ सीटों का समझौता
भाजपा 51 व अकाली 29 सीटों पर उतरेंगे मैदान में
अकाली दल व भाजपा की उच्च कमेटी का हुआ फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
भाजपा व अकाली दल में सीटों का समझौता हो गया है, यह फैसला शनिवार को जालंधर में स्काईलार्क होटल में उच्च स्तरीय बैठक में हुआ। इस बैठक में पंजाब में निगम चुनावों के प्रभारी अश्वनी शर्मा व अकाली दल की तरफ से बीबी जागीर कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
जालंधर में चार विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा चुनाव लड़ती है जबकि अकाली दल कैंट विधानसभा हलके में चुनाव लड़ती है। कैंट में कुल 11 वार्ड हैं, जिसमें से नौ वार्ड अकाली दल को दे दिए हैं। इस बार कैंट हलके से सर्बजीत सिंह मक्कड़ ने चुनाव लड़ा था और हार गए थे लेकिन सीटों के बंटवारे में उनका अहम रोल रहा। भाजपा केंद्रीय, वेस्ट व नार्थ विधानसभा हलके में 57 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बैठक में भाजपा की तरफ से प्रांत प्रभारी अश्वनी शर्मा, पूर्व मेयर राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, दीवान अमित अरोड़ा, जिला प्रधान रमेश शर्मा व भाजपा के तीनों पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, पूर्व मंत्री चुन्नी लाल का बेटा मोहिंदर भगत शामिल हुए। जबकि अकाली दल की तरफ से सर्बजीत सिंह मक्कड़, बलजीत सिंह नीलामहल, जिला प्रधान एसजीपीसी सदस्य कुलवंत सिंह मन्नण शरीक हुए। बैठक में कई सीटों पर आकर भाजपा अकाली दल में पेंच फंसा लेकिन उच्च नेताओं ने इसको तरीके से खत्म कर लिया।
विज्ञापन
अकाली दल के वार्ड...
अकाली दल को 80 में से 29 वार्ड मिल गए, इन वार्डों में उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे
वार्ड नंबर
नार्थ विधासभा हलका.....1, 4, 5, 6, 59, 62, 79 (सात वार्ड)
वैस्ट विधानसभा हलका ...32, 36, 44, 45, 47, 72, 74 (सात वार्ड)
सेंट्रल. विधानसभा ...8, 10, 11, 12, 13, 51 (छह वार्ड)
कैंट विधानसभा ...21, 23, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31 (नौ वार्ड)