{"_id":"5c30dc35bdec223d834c4769","slug":"161546705973-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्राले ने पांच लोगों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्राले ने पांच लोगों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्राले ने पांच लोगों को कुचला, एक की मौत
शैलर के बाहर रेहड़ी पर अंडे खा रहे थे पीड़ित
आरोपी ट्राला चालक ने पी रखी थी शराब, धरा
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। शनिवार शाम करीब साढे़ छह बजे मोगा में एक तेज रफ्तार ट्राले ने शैलर के बाहर रेहड़ी पर अंडे खा रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इसमें मौके पर ही 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। बाकी चारों घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शराब के नशे में चूर आरोपी ट्राला चालक को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सिटी वन के एएसआई वरिंदर कुमार विक्की ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढे़ छह बजे गांव दुन्नेके पर स्थित शादी हरबंस राइस मिल के बाहर शैलर में काम करने वाले कुछ मजदूर रेहड़ी पर अंडे खा रहे थे। इसी दौरान मोगा साइड से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्राले ने रेहड़ी संचालक पिता पुत्र सहित पांच लोगों को कुचल दिया और आगे जाकर शैलर की दीवार से जा टकराया। हादसे में 22 वर्षीय मजदूर सन्नी कुमार (22) वासी मेलक अकालियां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेहड़ी संचालक राज कुमार, उसका बेटा सुरिंदर कुमार (13) वासी दुन्नेके, मजदूर सुरेश कुमार और बलजीत सिंह वासी डरोली भाई घायल हो गए। सिविल अस्पताल मोगा की ओर से सुरिंदर कुमार (13) को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है जबकि बलजीत सिंह का हालत काफी गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब के नशे में चूर आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
फोटो-05मोग14,15