{"_id":"5bd73525bdec2269651f2877","slug":"161540830501-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत विभाग ने 6 दुकानों से भरे मिठाईयों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत विभाग ने 6 दुकानों से भरे मिठाईयों के सैंपल
Updated Mon, 29 Oct 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
छह दुकानों से भरे मिठाइयों के सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों से सैंपल भरे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. बलविंदर सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फिल्लौर क्षेत्र में जाकर सैंपल भरने की शुरुआत की।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार को टीम की तरफ से अलग-अलग दुकानों से 6 मिठाइयों के सैंपल भरे गए। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मिठाइयां बनाने वालों को साफ-सफाई के बारे में और मिठाई को रंग देने वाले पदार्थों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दिन होने के कारण स्वास्थ्य विभाग हर रोज सैंपल भरेगा। मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।