{"_id":"5baa6b81867a557f53455615","slug":"161537895297-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी मुलाजिमों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी मुलाजिमों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांगें
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। ऑल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष छिंदरपाल कौर थांदेवाला के नेतृत्व में मुक्त-ए-मीनार पार्क में हुई बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।
यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष हरगोबिंद कौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने आठ सालों से अब तक सिर्फ 1500 रुपये की मामूली वृद्धि की है। इससे जत्थेबंदी को संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्परों को सरकारी मुलाजिम का दर्जा दिया जाए। वर्कर को प्री नर्सरी टीचर बनाया जाए और हेल्परों को ग्रेड दिया जाए।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनको मुलाजिम नहीं एलान करती तब तक हर माह 24 हजार व हेल्पर को 18 हजार रुपये का मान भत्ता दिए जाए। वक्ताओं ने कहा कि अक्तूबर माह में देश भर के जिला हेडक्वार्टरों पर यूनियन की ओर से प्रदर्शन किए जाएंगे। 19 नवंबर को जंतर-मंतर दिल्ली में देश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान यूनियन नेताओं ने तहसीलदार विपिन कुमार को केंद्र सरकार के नाम अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर सरबजीत कौर, इंद्रपाल कौर, बलजिंदर कौर, संदीप कौर, प्रभजीत कौर, मनजीत कौर, परमिंदर कौर, हरप्रीत कौर, रजिंदर कौर, मधुबाला, अनीता रानी, तजिंदर कौर उपस्थित थे।