{"_id":"5abe726f4f1c1bcc618b48be","slug":"161522430575-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चिंतपूर्णी धाम के दर्शनों को ध्वज यात्रा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चिंतपूर्णी धाम के दर्शनों को ध्वज यात्रा रवाना
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां चिंतपूर्णी धाम के दर्शनों को ध्वज यात्रा रवाना
मुक्तसर। जय मां चिंतपूर्णी ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को श्री रघुनाथ मंदिर के सामने से मां चिंतपूर्णी दरबार के दर्शनों के लिए डाक ध्वज यात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास से रवाना हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष टीनू सोढ़ी ने की। यात्रा में कुल 51 श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी दरबार के लिए रवाना हुए हैं। वह एक अप्रैल को सुबह सात बजे चिंतपूर्णी दरबार में ध्वज फहराएंगे। यात्रा को रवाना करने की रस्म विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने अदा की। पूजन में डॉ. सतीश गल्होत्रा और डॉ. अशोक कुमार बतौर यजमान शामिल हुए। वहीं पूजन करवाने की रस्म मंदिर के पुजारी आदेश शर्मा मन्नू ने अदा कराई। इस मौके पर भीष्म बांसल, सतपाल बांसल, अशोक किल्ला, राजन बांसल, बॉबी गावड़ी, अमृतपाल, चेयरमैन गोगी, श्री रघुनाथ मंदिर कमेटी के अशोक तेरिया, सुभाष गुंबर, सुभाष ग्रोवर, टीटू बिरला, नीला कुब्बा, सीता राम, वेद मलूजा और सुनील पनसेजा भी मौजूद थे।