{"_id":"5a1ae60b4f1c1bd0408b9103","slug":"161511712267-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो कप में उम्दा प्रदर्शन कर लौटी इंद्रजीत का शानदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो कप में उम्दा प्रदर्शन कर लौटी इंद्रजीत का शानदार स्वागत
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइक्वांडो कप में उम्दा प्रदर्शन कर लौटी इंद्रजीत
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
साउथ कोरिया में किंयुनयंग कप इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन कर लौटी खिलाड़ी इंद्रजीत कौर का बैंक रोड स्थित सूर्या जिम में शानदार स्वागत हुआ। बीते दिन साउथ कोरिया में इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें गांव भागसर निवासी और गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की बीए द्वितीय साल की छात्रा इंद्रजीत कौर ने भाग लिया। ताइक्वांडो बोर्ड ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार सूर्या के नेतृत्व में इस चैंपियनशिप में भाग लेकर इंद्रजीत कौर ने उम्दा प्रदर्शन कर सांत्वना पुरस्कार झटकाया। इस चैंपियनशिप में 27 देशों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया था। मुक्तसर पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने इंद्रजीत कौर का शानदार स्वागत किया। इंद्रजीत कौर ने कहा कि वह साउथ कोरिया में खेलकर उम्दा प्रदर्शन कर लौटी है। हालांकि उसे कोई बड़ा पुरस्कार तो हासिल न हो सका, मगर उसके उम्दा प्रदर्शन के दम पर सांत्वना पुरस्कार मिला है।