{"_id":"5cf3ff5abdec2207490a1169","slug":"155949448712-pathankot-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग नहाने गया युवक झील में डूबा, परिवार ने कत्ल की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग नहाने गया युवक झील में डूबा, परिवार ने कत्ल की जताई आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। दोस्तों के साथ नहाने गया युवक रणजीत सागर बांध की झील में गांव हरदोपत्तन के पास डूब गया। शनिवार को झील में डूबे युवक की लाश को सुबह गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने 12 घंटे बाद निकाल लिया। डूबे युवक की पहचान संजीव उ़र्फ संजू (18) पुत्र जरनैल सिंह निवासी दीनानगर के रूप में हुई है। संजीव बचपन से ही मामा के गांव बिरकुली में अपने मामा के पास रहता था। शनिवार को संजीव गांव के अपने दोस्तों के साथ झील में नहाने गया था।
नहाते हुए संजीव ने झील में छलांग लगाई पर बाहर नहीं निकला। दोस्तों ने सोचा कि वह पानी के बीच होगा। काफी देर तक संजीव के बाहर न आने पर दोस्तों ने शोर मचाया। इसके साथ ही इस घटना के बारे में संजीव के मामा को सूचित किया। जसबीर सिंह ने बताया कि संजीव ने गत मार्च माह में बारहवीं की पढ़ाई पूरी की है। थाना धार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सपुर्द कर दिया। आरएसडी झील में डूबे संजीव सिंह के रिश्तेदार राकेश पठानिया ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि संजीव की मौत डूबने से नहीं। उसकी हत्या की गई है। संजीव के साथ गए साथियों से पुलिस सख्ती से पूछे, ताकि मामले की सच्चाई सबके सामने आए। संजीव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। पिता की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। थाना धारकलां प्रभारी अमोलकदीप ने कहा कि पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।