{"_id":"5cf3ff57bdec220739650389","slug":"15594944843-hoshiarpur-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"निमाणाधीन सड़क का मेटीरियल जांचने खुद पहुंचे उद्योग मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निमाणाधीन सड़क का मेटीरियल जांचने खुद पहुंचे उद्योग मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर। आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते रु शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और अब इनमें किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी। निर्माण कार्यों में क्वालिटी के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। किसी की भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई को अमल में लाने से परहेज नहीं किया जाएगा। यह बात कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने भंगी चो से नलोईयां चौक तक बनाई जा रही सड़क में डाले जा रहे मैटीरियल की जांच दौरान कही।
अरोड़ा ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि घटिया मैटीरियल से बनी सड़कें एकाध बारिश के बाद गड्ढों में तबदील हो जाती है। ऐसे में लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं । 8 करोड़ रुपये की लागत से शहर की मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है, जिसके तहत भंगी पुल से नलोईयां चौक तक सड़क निर्माण कार्य शुरू है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधीन पड़ती सड़कों जिनमें मुख्य रुप से स्वर्ण पैलेस से डीएवी कालेज, भंगी पुल भरवाई रोड से बंजरबाग चौक तक, पुरानी टांडा रोड, तहसील काम्पलेक्स से महाराणा प्रताप चौक (प्रभात चौक) तक और फतेहगढ़ चौक से रहीमपुर चौक तक की सड़कें शामिल हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी कि कार्य अपनी देखरेख में करवाएं और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। अरोड़ा ने कहा कि शहर की बाकी सड़कों का निर्माण भी जल्द शुरु करवाया जाएगा ताकि शहर निवासियों को राहत मिल सके।