फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   550वें प्रकाश पर्व से संबंधित सभी विकास कार्य 30 सितंबर तक मुकम्मल कर लिए जाएंगे: विजय इंद्र सिंगला

550वें प्रकाश पर्व से संबंधित सभी विकास कार्य 30 सितंबर तक मुकम्मल कर लिए जाएंगे: विजय इंद्र सिंगला

Sat, 01 Jun 2019 10:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
550वें प्रकाश पर्व से संबंधित सभी विकास कार्य 30 सितंबर तक मुकम्मल कर लिए जाएंगे: विजय इंद्र सिंगला
कपूरथला। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से संबंधित चल रहे सभी विकास कार्य 30 सितंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। यह दावा लोक निर्माण मंत्री मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने सुलतानपुर लोधी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अपने विभाग से संबंधित कामों की प्रगति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ की मीटिंग के दौरान किया। उन्होंने कहा कि कामों के लिए इस्तेमाल करे जा रहे मैटीरियल की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस संबंधी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुल्तानपुर लोधी में 12 के करीब विकास कामों पर युद्धस्तर पर काम जारी है, जिनमें सुल्तानपुर लोधी को जोड़तीं मुख्य सड़कों के अलावा गांवों की सड़कों का कायाकल्प, पुल और नए रेस्ट हाउस का निर्माण कार्य का काम चल रहा है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों समेत चल रहे कामों का जायजा लिया। इस मौके पर हलका विधायक नवतेज सिंह चीमा, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) कपूरथला राहुल चाबा, एसडीएम सुल्तानपुर लोधी नवनीत कौर बल, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी विशालजीत सिंह, एक्सईन पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) वरिंदर कुमार के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed