{"_id":"5c5c6803bdec2256646ab51c","slug":"151549559811-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाईना डोर में फंसकर स्कूली छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाईना डोर में फंसकर स्कूली छात्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। जिला प्रशासन की ओर से चाइना डोर पर पाबंदी लगाने के बावजूद इलाके में इसकी बिक्री धड़ल्ले से जारी है। इसी के चलते वीरवार को एक स्कूली छात्र चाइना डोर की चपेट में आने से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार करवाया गया।
गांव मौजम निवासी संदीप कंबोज ने बताया कि उसका बेटा जतिन कंबोज स्कूल से घर लौट रहा था कि सलेमशाह रोड पर अशोक विहार के पास किसी व्यक्ति की ओर से उड़ाई जा रही पतंग की डोर उसके बेटे के गले को छूकर निकल गई। इस कारण जतिन के गले पर घाव हो गया। गनीमत रही कि डोर खींची नहीं गई नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पाबंदी के बाद भी चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।