{"_id":"5bb798ba867a5535477e2503","slug":"151538758842-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलैंडर फटने से मचा हड़कंप, परिवारिक सदस्यों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलैंडर फटने से मचा हड़कंप, परिवारिक सदस्यों ने भागकर बचाई जान
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलेंडर फटा, महिला घायल, भागकर बचाई जान
जालंधर। शुक्रवार सुबह सोढल के राम नगर इलाके में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान परिवार ने सही समय पर घर से निकलकर अपनी जान बचाई। रामनगर के किराए के मकान में रहने वाले रामू ने कहा कि सुबह जब उसकी पत्नी चाय बनाने लगी तो गैस पाइप टूटा होने कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली। उसकी पत्नी चिलाते हुए बाहर आई, जिसके बाद उसने आपने बच्चों को घर से बाहर निकाल जान बचाई। जब यह हादसा उस वक्त घर में वह खुद, पत्नी और उसके बच्चे मौजूद थे। उनका शोर सुनकर मोहल्ला निवासी भी इकट्ठे हो गए। सिलेंडर ने अभी आग पकड़ी ही थी कि लोगों ने रेत व पानी डालकर आग पर काबू पाया। राजू ने कहा कि हादसे के दौरान उसकी पत्नी झुलस गई और घर का सारा सामान जल गया। पत्नी का अस्पताल में इलाज कराया गया, अभी उसकी हालात ठीक है।