{"_id":"5aafe6b24f1c1bbf758b63b2","slug":"151521477298-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा की यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने किया एलपीयू का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा की यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने किया एलपीयू का दौरा
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
कनाडा की यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल का एलपीयू का दौरा
जालंधर। कनाडा की लेक हेड यूनिवर्सिटी से वाइस प्रोवोस्ट (इंटरनेशनल) डॉ. जेम्स एल्ड्रिज के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। दोनों यूनिवर्सिटियों के बीच आपसी प्रयासों के तहत दोनों ओर के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई कि किस तरह एलपीयू के विद्यार्थी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कनाडा की यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत रहेंगे। लेक हेड यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भारत की यूनिवर्सिटी एलपीयू में। इस तरह दोनों यूनिवर्सिटियों के फैकल्टी सदस्य भी अकादमिक और रिसर्च गतिविधियों के लिए कनाडा व भारत की इन यूनिवर्सिटियों में आ जा सकेंगे। इस संदर्भ में लेक हेड यूनिवर्सिटी के फैकल्टी मेंबर तो पहले से ही एलपीयू में अकादमिक गतिविधियों के तहत निरंतर आ रहे हैं। एलपीयू के डिवीजन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स के डायरेक्टर अमन मित्तल ने कहा कि एलपीयू ने 200 से अधिक शीर्ष देशों की यूनिवर्सिटियों से गठबंधन किए हुए हैं।