फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   श्री गुरू ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में टीम ने लिए ब्यान

श्री गुरू ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में टीम ने लिए ब्यान

Thu, 15 Mar 2018 09:43 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
श्री गुरू ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में टीम ने लिए ब्यान
श्री गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में टीम ने लिए बयान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
साल 2016 में शेर सिंह कालोनी नहर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग मिलने से सिख समाज में रोष फैल गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जजों की टीम वीरवार को शेर सिंह कालोनी की नहर पर पहुंची। इस दौरान रिटायर्ड जज रंजीत सिंह व टीम सदस्यों ने धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों के बयान नोट किए। टीम सदस्यों ने पुलिस को भी हिदायत दी कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करे। वहां पर मौजूद सिख समुदाय के लोगों ने रिटायर्ड जज से मांग की है कि इस कार्य के दोेषी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों आईएस बग्गा , गुरिंदरपाल सिंह ने जांच टीम सदस्यों को उस समय की सारी स्थिति के बारे में बताया। इस दौरान निहाल सिंह, बलविंदर सिंह, हरदीप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed