{"_id":"5a37eaa44f1c1b8e698c29c1","slug":"151513613988-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी कॉलेज के 249 स्टूडेंट्स शिफ्ट
सूबे के 8 मेडिकल कॉलेजों में भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
राज्य के मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग की सरपरस्ती में बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी की तरफ से सोमवार को यहां के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में आयोजित काउंसलिंग में पठानकोट के चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज के 249 एमबीबीएस स्टूडेंट्स को राज्य के 8 मेडिकल कॉलेजों में शिफ्ट कर दिया गया। काउंसलिंग के दौरान चिंतपूर्णी कॉलेज के बैच 2014 से सम्बंधित 101 स्टूडेंट्स को राज्य के तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भेजा गया है जबकि बैच 2016 के 148 स्टूडेंट्स को तीन सरकारी व पांच निजी कॉलेज अलाट किए गए है।
संसाधनों के अभाव से जूझ रहे पठानकोट के चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज से हाल ही में राज्य सरकार ने मान्यता भी वापस ले ली थी और इस कॉलेज में मेडिकल काउंसिल अफ इंडिया ने दाखिले ने भी पाबंदी लगा रखी है। स्टूडेंट्स की याचिका के आधार पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कॉलेज के स्टूडेंट्स को राज्य के दूसरे कॉलेजों में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे और राज्य सरकार ने मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया व केंद्रीय सेहत मंत्रालय से मंजूरी लेकर सोमवार को इन्हें शिफ्ट भी कर दिया।
काउंसलिंग के दौरान साल 2014 बैच के 101 स्टूडेंट्स में 30-30 स्टूडेंट्स को अमृतसर व पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भेजा गया है और 41 को फरीदकोट का गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अलाट हुआ है। इसी तरह साल 2016 बैच के 148 एमबीबीएस स्टूडेंट्स में से 13 को फरीदकोट के गुरुगोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, 26 को सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला, 26 को ही सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर, 10 को सीएमसी लुधियाना,13 को डीएमसी लुधियाना समेत पिम्स जालंधर, एसजीआरडी अमृतसर व आदेश मेडिकल कॉलेज बठिंडा में 20-20 स्टूडेंट्स भेजे गए है।