फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   वार्ड 7

वार्ड 7

Wed, 13 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
वार्ड 7
कांग्रेस व भाजपा के बीच तल्खी बढ़ी
विज्ञापन

भाजपाइयों ने विधायक रिंकू के खिलाफ आयोग को शिकायत भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
वार्ड नंबर 78 में कांग्रेस व भाजपा के बीच तल्खी बढ़ गई है। मंगलवार रात को भाजपा ने बस्ती बावा खेल में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं बुधवार को भाजपा नेताओं ने इलाके के विधायक सुशील रिंकू व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें चुनाव आयोग को भेजी हैं।
भाजपा उम्मीदवार रवि महेंद्रू व कांग्रेसी प्रत्याशी जगदीश समराय के समर्थकों के बीच मंगलवार को हाथापाई के बाद तनाव हो गया था। इसके बाद भाजपा के नेताओं ने बस्ती बावा खेल थाना के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं के मुताबिक इंसाफ के लिए पहुंचे भाजपाइयों को अंदर रखकर थाने के गेट को ताला लगा दिया गया और धक्केशाही की गई। भाजपा नेता अमित तनेजा व शीतल अंगुराल ने एससी कमीशन के साथ साथ चुनाव आयोग को शिकायत देकर तत्काल प्रभाव से एसीपी वेस्ट के तबादले की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने विधायक रिंकू के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दे दी है। शीतल का आरोप है कि रिंकू ने एक पायलट गाड़ी गलत ढंग से तैयार करवाकर चुनाव प्रचार में इस्तेमाल की है। अंगुराल ने शिकायत के साथ सुशील रिंकू के गनमैन की गाड़ी चलाते हुए कि एक तस्वीर भी लगाई है। शिकायत में कहा गया है कि रिंकू का गनमैन गलत ढंग से बनाई गई पायलट गाड़ी को चली रहा था और उस पर खड़े होकर कांग्रेसी विधायक की पत्नी व पार्षद की उम्मीदवार सुनीता रिंकू कांग्रेस का प्रचार कर रही थी। अंगुराल ने रिंकू पर केस दर्ज करने की मांग की है। एसीपी वेस्ट बलविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस के पास शिकायतें पहुंची हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा उम्मीदवार रवि महेंद्रू का कहना है कि उन्होंने मंगलवार की घटना के बाद तत्काल आरओ को फोन कर कांग्रेसियों की धक्केशाही की जानकारी दे दी थी। वहीं आरओ हरमिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें मंगलवार रात को फोन पर शिकायत कांग्रेसी उम्मीदवार जगदीश समराये ने दी थी, भाजपा उम्मीदवार रवि का फोन नहीं आया था। वार्ड में मंगलवार को हाथापाई होने के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बस्तियान इलाके में भाजपा व कांग्रेस के बीच काफी तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed