{"_id":"5ccdbee5bdec22074f08c1b2","slug":"141556987621-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने किया पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने किया पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। पीडब्ल्यूडी एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन की बैठक जिला चेयरमैन सतीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशेष रूप से प्रधान रजिंदर कुमार शामिल हुए। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।
प्रधान रजिंदर कुमार और जिला चेयरमैन सतीश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 7वां पे स्केल दे दिया है। पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का लाभ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए गठित छठे वेतन अयोग की रिपोर्ट ही अभी जारी नहीं हुई है, इसमें जान बूझकर देरी करवाई जा रही है। जिसके कारण कर्मचारियों में भारी निराशा पाई जा रही है। इतना ही नहीं मृतक कर्मचारियों के वारिसों को अभी तक तरस के आधार पर नौकरी देने के केस पेंडिंग हैं, वहीं कंडी क्षेत्र में वाटर सप्लाई कर्मचारियों की लगातार रिटायरमेंट होने के कारण कर्मचारियों को भारी कमी के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए पंजाब सरकार कंडी क्षेत्र में कांटेक्ट वर्कर, कर्मचारी लगाए ताकि लोगों को पानी सही मिल सके। उन्होंने कहा, वाटर सप्लाई सैनिटेशन विभाग में टेक्नीशियन को 6 प्रतिशत कोटे के मुताबिक जूनियर इंजीनियर बनाया जाए। उन्होंने इसके अलावा अन्य मांगें भी उठाईं। इस मौके पर महासचिव सुरेश कुमार, अमरजीत सिंह, कुलदीप शर्मा,मोहन सिंह, रविंदर दुनेरा, सुभाष, अविनाश चंद्र, बलवंत सिंह, भजन सिंह, दिलजीत सिंह,प्रभु लाल, शमशेर सिंह, रजत कुमार उपस्थित थे।