फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   महा सिंह दीवान हाल में वर्करों की बैठक को संबोधित करते -सुखबीर बादल

महा सिंह दीवान हाल में वर्करों की बैठक को संबोधित करते -सुखबीर बादल

Fri, 29 Dec 2017 09:37 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
महा सिंह दीवान हाल में वर्करों की बैठक को संबोधित करते -सुखबीर बादल
अकाली वर्करों पर दर्ज हो रहे झूठे पर्चे: सुखबीर
विज्ञापन

भाई महा सिंह दीवान हाल में वर्करों की बैठक में बोले पूर्व डिप्टी सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हमारे वर्करों पर झूठे पर्चे दर्ज कर रहे हैं, लेकिन इन्हें पता नहीं कि झूठा पर्चा दर्ज करने वाले अधिकारी को नौकरी से हाथ धोना पड़ता है। वर्करों पर झूठे पर्चे दर्ज करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए मैने अलग से डायरी लगा ली है जिनका नाम, रैंक, तारीख व किसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया है, सब दर्ज किया जा रहा है। सुखबीर भाई महा सिंह दीवान हाल में वर्करों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
वह मेला माघी पर की जाने वाली कांफ्रेंस को लेकर जगह का जायजा लेने व तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए थे। बादल ने कहा कि अब तो कांग्रेसी भी मान रहे हैं कि आने वाली सरकार शिअद की होगी। उसके बाद वर्करों के साथ धक्का करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल के वर्कर पर्चे से नहीं डरते। जेलों में जाना तो अकाली दल के वर्करों का पुराना इतिहास है। वर्करों में काफी जोश है। पांच वर्ष के बाद सरकार बदलनी चाहिए, ऐसा होने से वर्करों में जोश बना रहता है। उन्होंने कहा कि हर गांव से दस वर्कर लिए जाएंगे जिन्हें गुरुद्वारा साहिब ले जाकर शपथ दिलाई जाएगी। कहीं भी रैली, बैठक हो यह नहीं रहने चाहिए। यदि यह बाद में भागेंगे तो लोग इनका हिसाब खुद करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमपी के चुनाव में मात्र आठ माह बचे हैं। यह चुनाव जीतने के बाद फिर से अपनी गाड़ी चलेगी। इससे पहले हलका विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, मनजिंदर सिंह बिट्टू, रौबिन बराड़, पूर्व विधायक जरनैल सिंह बल्लमगढ़, मित सिंह बराड़, परमिंदर पाशा, राम सिंह आरेवाला, पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह कोटभाई आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर दयाल सिंह कोलियांवाली, तेजिंदर सिंह मिड्डूखेड़ा, वीरपाल कौर तरमाला, अवतार सिंह वणवाला, हरपाल सिंह बेदी, सरुप सिंह नदंगढ़, हीरा सिंह चड़ेवान, अश्वनी गिरधर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed