फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकराई एसएचओ की मौत

कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकराई एसएचओ की मौत

Mon, 25 Feb 2019 10:08 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकराई एसएचओ की मौत
सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकराई कार, एसएचओ की मौत
विज्ञापन

क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज, शव लेने के लिए दूसरी पत्नी और बच्चों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। मोगा के घलकलां थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर जेजे अटवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा रविवार की आधी रात फिरोजपुर कैंट थाना और चुंगी नंबर सात के बीच हुआ। अटवाल की कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से जा टकराई, जिसमें मौके पर ही उनकी मौत हो गई। थाना कैंट पुलिस ने सोमवार को क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद शव को मोगा पुलिस मोगा लेकर जा रही थी। फिरोजपुर हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाली अटवाल की दूसरी पत्नी व उसके बच्चों ने एंबुलेंस को रोक दिया। उनके सभी रिश्तेदार इकट्ठे हो गए और शव लेने के लिए जिद करने लगे जबकि मोगा पुलिस का कहना है कि अटवाल की फैमिली मोगा में रहती है और शव मोगा ही जाएगा। सूचना पाकर मोगा के एसपी (एच) रत्तन सिंह बराड़, डीएसपी परमिंदर सिंह, फिरोजपुर के एसपी (डी) बलजीत सिंह सिद्धू व डीएसपी सुरेंद्र बंसल पहुंचे। माहौल बिगड़ता देख तहसीलदार मंजीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी (डी) बलजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित घर पर शव लेकर आए हैं यहां पर अटवाल के जानने वालों ने प्रार्थना की है, अब शव मोगा लेकर जा रहे हैं।



-------------------
फोटो संख्या-25एफजेडआरपी01जेवी
कैप्शन--फिरोजपुर सिविल अस्पताल रोड पर एसएचओ अटवाल की दूसरी पत्नी व बच्चे एंबुलेंस के आगे खड़े होकर शव लेने की मांग करते हुए।
फोटो संख्या-25एफजेडआरपी02जेवी
कैप्शन--फिरोजपुर सिविल अस्पताल रोड पर धरनाकारियों को पुलिस अधिकारी समझाते हुए।
फोटो संख्या-25एफजेडआरपी03जेवी
कैप्शन--फिरोजपुर छावनी जीटी रोड़ पर खड़ी क्रेन से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार।
फोटो संख्या-25एफजेडआरपी04जेवी
कैप्शन--मृतक जेजे अटवाल (फाइल फोटो)
फोटो संख्या-25एफजेडआरपी06जेवी
कैप्शन--फिरोजपुर हाउसिंह बोर्ड कालोनी में अटवाल की दूसरी पत्नी व बच्चे शव के पास खड़े होकर प्रार्थना करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed