फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नगर निगम की सभी यूनियनों ने मेयर के खिलाफ किया शंखनाद

नगर निगम की सभी यूनियनों ने मेयर के खिलाफ किया शंखनाद

Fri, 08 Feb 2019 10:47 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की सभी यूनियनों ने मेयर के खिलाफ किया शंखनाद
यूनियनों ने मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

ट्यूबवेल ऑपरेटरों को 10 महीने से वेतन न मिलने पर यूनियनें एकजुट
8वें दिन भी मेयर कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर डटे रहे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। नगर निगम के 28 ट्यूबवेल ऑपरेटरों को 10 महीनों से वेतन न मिलने मामले में यहां की बाकी यूनियनें भी कूद पड़ी हैं। शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, नगर निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री गुरमेज सिंह, स्वच्छ भारत टयूबवैल ऑपरेटर यूनियन प्रधान ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन अध्यक्ष रमेश कट्टो और भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर मेयर को गलत ठहराया।
पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त कर्मचारी पिछले 10 महीने से काम कर रहे हैं और मेयर उन्हें अपना कर्मचारी नहीं मानते, जिसके चलते उन्हें वेतन देने में आनाकानी कर रहे हैं। मेयर के रवैये से सभी 28 कर्मचारियों के परिवार आर्थिक तंग हो चुके हैं। मेयर ने खुद 28 कर्मचारी तैनात करने का नोटिस तैयार किया था और अधिकारियों को कर्मचारी तैनात करने के आदेश भी दिए पर अब उन्हें वेतन देने में गुरेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम में पहले ही कर्मचारियों की कमी है, नए कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण पुराने मुलाजिमों से अधिक काम लिया जा रहा है, एक कर्मचारी 3-3 टयूबवेल पर काम कर रहा है। इससे कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेयर इस मसले पर जल्द फैसला लें अन्यथा कर्मचारी सख्त रुख अख्तियार करेंगे। इस मौके पर जगदीश राज, पवन कुमार, विशाल, प्रवीण, पवन, राजेश कुमार, संजीव कुमार, परशराम,विकास, दीपक कुमार, विनय, अक्षय कुमार, नरवीर, जतिन, अभिमन्यू, राहुल, अविनाश, घनश्याम, किशोरी और विकास कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed