{"_id":"5babba24867a55013270f98d","slug":"131537980964-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलुज दरिया का पानी सीमांत गांव कालूवाला व निहाले वाला में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलुज दरिया का पानी सीमांत गांव कालूवाला व निहाले वाला में घुसा
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
गांवों में आया सतलुज का पानी, गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार
सीमांत गांव कालू वाला व निहाले वाला में हालात हुए खराब
पांच सौ एकड़ में लगी धान की फसल पानी में डूबी
बाढ़ के भय से कई किसान आधी पक्की धान की फसल काटने में लगे
अनिल कुमार
फिरोजपुर। सतलुज दरिया में जलस्तर बढ़ने से आसपास बसे गांवों में पानी घुसने लगा है। सीमांत गांव कालू वाला और निहाले वाला के खेतों में दरिया का पानी घुसने से लगभग 500 एकड़ जमीन में लगी धान की फसल डूब गई। गांव कालू वाला में पानी से खिसकी जमीन से मंगलवार रात दस बजे के करीब किसान चूड़ सिंह का मकान गिर गया, लेकिन समय रहते परिवार के सातों सदस्य बाहर निकल गए थे और गांव निहाले वाला व कालू वाला के ग्रामीणों ने पानी के तेज बहाव के बीच सभी लोगों को बचाया। धीरे-धीरे दरिया का पानी बीएसएफ की पोस्ट कस्सोके की तरफ पहुंच रहा है। यही नहीं बाढ़ के भय से सीमांत गांव के कई किसान धान की आधी पकी फसल कंबाइन से काटने में लगे हैं।
किसान हरबंस सिंह वासी निहाले वाला ने बताया कि मंगलवार रात दरिया का जलस्तर बढ़ने से गांव कालूवाला और निहाले वाला की 500 एकड़ जमीन में लगी धान की फसल डूब गई। उनके घरों की तरफ पानी बढ़ने लगा है। जरूरी सामान उन्होंने सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है। हरबंस सिंह ने बताया कि गांव कालूवाला के किसान चूड़ सिंह का रात करीब दस बजे पानी के तेज बहाव से जमीन खिसकने से मकान गिर गया। मकान के अंदर परिवार के सात सदस्य थे, लेकिन थोड़ी हलचल महसूस करने पर सभी लोग मकान से बाहर निकल गए और बच गए। लेकिन उनका पूरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण किश्ती का सहारा लेकर सामान निकालने में लगे हैं।
किसान दर्शन सिंह ने बताया कि उनके साथ के खेतों में दरिया का पानी भरने से धान की फसल डूब गई है। इसीलिए अपने खेत में लगी आधी पक्की धान की फसल कंबाइन से काट रहा हूं, पानी तेजी से बढ़ रहा है और उनका खेत भी पानी की चपेट में आ जाने से धान की फसल नष्ट हो जाएगी। इसी तरह कई किसान धान की आधी पक्की फसल काटने में लगे हैं। पानी खेतों में फैल रहा है। किसान तरसेम सिंह व संतोख सिंह का कहना है कि कर्ज लेकर धान की फसल की बिजाई की है।
विज्ञापन
फोटो संख्या-26एफजेडआरपी 01,02,03,04 व 05 जे
कैप्शन--फिरोजपुर के सीमांत गांव निहाले वाला व कालू वाला के खेतों में घुसा सतलुज दरिया का पानी, धान की फसल डूबी
फोटो संख्या-26एफजेडआरपी06 जे
कैप्शन--फिरोजपुर के सीमांत गांव निहाले वाला में बाढ़ के भय से किसान धान की आधी पक्की फसल कंबाइन से काटते हुए।
फोटो संख्या-26एफजेडआरपी07 जे
कैप्शन--फिरोजपुर के गांव कालू वाला के किसान चूड़ सिंह का सतलुज दरिया के पानी से गिरा मकान।