फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   निलंबित अध्यापकों पर मेहरबान हुए शिक्षा मंत्री

निलंबित अध्यापकों पर मेहरबान हुए शिक्षा मंत्री

Wed, 05 Sep 2018 10:09 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
निलंबित अध्यापकों पर मेहरबान हुए शिक्षा मंत्री
निलंबित अध्यापकों पर मेहरबान हुए शिक्षा मंत्री
विज्ञापन

-कहा-आने वाले दिनों में बहाल किए जाएंगे निलंबित अध्यापक
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पंजाब के शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने निलंबित आफिसरों पर खासे मेहरबान दिखाई दे रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने ऐसे अध्यापकों के निलंबन को वापस लेने का फैसला किया है, जो किसी कारण सरकार द्वारा निलंबित किए गए थे। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को तोहफा देते हुए उन्होंने कहा कि जिन अध्यापकों को किसी भी कारणवश निलंबित किया गया है, उन्हें आने वाले दिनों के दौरान बहाल कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ओपी सोनी बुधवार को जालंधर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में आयोजित किए गए शिक्षक दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई बढ़िया फैसले लिए हैं। स्कूलों के बुनियादी ढांचों को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर में एक स्मार्ट स्कूल स्थापित किया जाएगा, ताकि बच्चों को शिक्षा की बढ़िया सुविधाएं मिल सके। इस समारोह के दौरान उन्होंने 104 अध्यापकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने अध्यापकों को अपील करते हुए कहा कि वह छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा का पाठ भी पढ़ाएं। उनके भविष्य के लिए योजनाएं बनाने में उनकी सहायता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed