फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नशे के आदी तीन नौजवानों की हुई मौत

नशे के आदी तीन नौजवानों की हुई मौत

Tue, 26 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
नशे के आदी तीन नौजवानों की हुई मौत
सभी केंद्र
विज्ञापन


नशे ने ली तीन युवकों की जान
पीड़ित परिवार बोले-फिरोजपुर में सरेआम बिक रहा है नशा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। विश्व नशा विरोधी दिवस पर फिरोजपुर में तीन युवकों की नशे से मौत हो गई। फिरोजपुर में सरेआम हेरोइन, स्मैक व गांजा बिक रहा है, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कई तस्करों के पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कथित तौर पर दोस्ती है। सीमांत गांवों में नशा बेचने वालों के कई सियासी लोगों से संबंध हैं। यही कारण है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह नशे पर रोक लगाने में कामयाब नहीं हुए हैं।
गांव सतियावाला निवासी मक्खन सिंह (26) जो नशे का आदी था। इसका फिरोजपुर सिविल अस्पताल में बने नशा छुड़ाओ सेंटर और फरीदकोट में इलाज चल रहा था। मंगलवार तड़के अचानक उसकी तबीयत बहुत खराब हो गई, उसके शरीर में इस कदर दर्द हुई की उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह गांव कुमगर निवासी अमरीक सिंह नशे का आदी था। मंगलवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हुई, उसे फिरोजपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं गांव आरएफके निवासी सतनाम सिंह उर्फ बिल्ला जो नशे का आदी था। सोमवार को इसकी तबीयत खराब हुई, उसे डाक्टर के पास लेकर गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों का कहना है कि फिरोजपुर में सरेआम हेरोइन व स्मैक बिक रही है, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है। नशे बेचने वाले तस्करों के पुलिस अधिकारियों के साथ भी कथित तौर पर संबंध हैं। परिजनों की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग है कि वह फिरोजपुर की तरफ ध्यान दें, जहां नौजवान नशे की लत से मौत को प्यारे हो रहे हैं। पंजाब से नशा खत्म नहीं हुआ तो पंजाब की जवानी नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed