{"_id":"5accef104f1c1b5d3e8b4613","slug":"131523379984-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा वड़िंग के हलके के सेवा केंद्रों पर कार्यरत मुलाजिम पांच माह से वेतन से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा वड़िंग के हलके के सेवा केंद्रों पर कार्यरत मुलाजिम पांच माह से वेतन से वंचित
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन न मिलने से गुस्साए मुलाजिमों की कलम छोड़ हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)।
बीते पांच माह से वेतन न मिलने से गुस्साए गिद्दड़बाहा के 17 सेवा केंद्रों पर कार्यरत करीब 20 मुलाजिम मंगलवार को कलम छोड़ हड़ताल पर रहे। सेवा केंद्र यूनियन के बैनर तले एकत्र हुए मुलाजिमों ने कोर्ट कांप्लेक्स स्थित सेवा केंद्र के सामने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार और सेवा प्रदाता बीएलएस कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। मुलाजिमों ने एसडीएम नरिंदर सिंह धालीवाल से मिलकर उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत करवाया। मुलाजिम नेताओं ने अपना दुख जाहिर करते हुए बताया कि बीते पांच माह से वेतन न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति का बुरा हाल हो कर रह गया है। बच्चों की स्कूल फीस नहीं भर पाए हैं। बल्कि दुकानदारों ने भी और उधार देने से मना कर दिया है। जबकि पहले ही मुलाजिमों को प्रति माह 8500 रुपये वेतन दिया जाता है। उन्होंने वेतन मिलने तक संघर्ष को लगातार जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान अध्यक्ष हरदीप सिंह, गगनदीप सिंह, जसदीप कौर, मनदीप कौर, परीना, जगजीत सिंह, जरनैल सिंह, अंग्रेज सिंह और सोनू शर्मा समेत अन्य भी मौजूद थे।