{"_id":"5aafe9604f1c1baa758b63ed","slug":"131521477984-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल डा. जगरूप सिंह डीलिट से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल डा. जगरूप सिंह डीलिट से सम्मानित
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह डीलिट से सम्मानित
जालंधर। तकनीकि शिक्षा के लिए जाना जाते मेहरचंद पॉलीटेक्निक कालेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को यूनिवर्सिटी आफ साउथ अमेरिका की तरफ से उनके द्वारा तकनीकी क्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धि के कारण डीलिट से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश के मुख्य खोज केंद्र डॉ. एस राधा कृष्णन खोज एवं विकास केंद्र द्वारा मनोनीत किए जाने के बाद दिया गया है। डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान कालेज के स्टाफ तथा विद्यार्थियों का सम्मान हैं। गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. जगरूप सिंह पीएचडी तथा इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स के फैलो मेंबर भी हैं। डीएवी मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. पूनम सूरी ने उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वह इसी तरह संस्था का मार्गदर्शन करते रहें। डीएवी कमेटी के उप-प्रधान जस्टिस एनके सूद, सचिव अरविंद घई व डायरेक्टर कालेजों के निर्देशक डॉ. सतीश शर्मा ने डॉ. जगरूप सिंह को बधाई दी।