फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   13 mobiles recovered from 6 locksmiths including African and two gangsters, case registered

अफ्रीकन व दो गैंगस्टर्स समेत 6 हवालातियों से 13 मोबाइल बरामद

Fri, 03 Sep 2021 09:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
13 mobiles recovered from 6 locksmiths including African and two gangsters, case registered
कपूरथला। माडर्न जेल में चेकिंग दौरान जेल प्रबंधन ने दो गैंगस्टर समेत 6 हवालातियों से 13 मोबाइल फोन, 14 सिम, 12 बैटरियां व 2 ईयर फोन बरामद किए हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट गुरजंट सिंह, भगवंत सिंह व जसविंदर सिंह ने बताया कि वह जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों में तलाशी ले रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीम ने जेल में बंद हवालाती मीना रानी उर्फ वीना निवासी बबलके जालंधर, गैंगस्टर जसपाल सिंह उर्फ जस्सी निवासी गांव कालवां रुपनपुर, गैंगस्टर भूपिंदर सिंह उर्फ बिंदा निवासी पंडोरी वारिस अमृतसर, धरमिंदर सिंह उर्फ जिम्मा निवासी गांव लाटियांवाल सुल्तानपुर लोधी, जोसुआ अमैगा उर्फ स्मिथ निवासी अकैरा गाना वैस्ट अफ्रीका घाना, अमरजीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी वार्ड नं.1 बेगोवाल के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, 14 सिम, 12 बैटरियां व 2 ईयर फोन बरामद किए है। थाना कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed