फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   भारत ने भी दो पकड़े पाक रेंजरों को सम्मान के साथ सौंपा था पाकिस्तान को

भारत ने भी दो पकड़े पाक रेंजरों को सम्मान के साथ सौंपा था पाकिस्तान को

Fri, 01 Mar 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
भारत ने भी दो पकड़े पाक रेंजरों को सम्मान के साथ सौंपा था पाकिस्तान को
भारत ने भी दो पाक रेंजरों को सौंपा था पाकिस्तान को
विज्ञापन

30 अक्तूबर 2018 को भारतीय सीमा से पकड़े गए दो थे
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। तीस अक्तूबर 2018 को भारतीय सीमा से पकड़े गए दो पाक रेंजरों को उसी दिन शाम के समय भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर के रास्ते सम्मान के साथ पाक को सौंपा था। दोनों रेंजर फिरोजपुर बॉर्डर रेंज के तहत अंतर्गत बीएसएफ की बीओपी दोना तेलु मल के पास भारतीय सीमा में घूमते हुए पकड़े गए थे। दोनों रेंजरों की पहचान सिराज अहमद व मुमताज खान (30 बलौच रेजीमेंट के रेंजर) के रूप में हुई थी। दोनों से पाक करेंसी, पाक आर्मी का पहचान पत्र व मोबाइल फोन बरामद हुए थे। जब पाक अधिकारियों ने बीएसएफ अधिकारियों को दो रेंजरों के गायब होने की सूचना दी तो दोनों देशों के अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग के बाद रेंजरों को पाक अधिकारियों के हवाले किया था। जानकारी के अनुसार भारती सीमा में घूमते हुए पकड़े गए दोनों ने खुद को 30 बलौच रेजीमेट का रेंजर बताया था। पूछताछ के दौरान दोनों रेंजरों ने बताया था कि वह गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे, उनकी रेजीमेंट हाल ही में पंजाब के जिला फिरोजपुर से सटी पाक सीमा पर पोस्ट हुई है। उनके अधिकारियों ने उन्हें सरहद पर बने पाक बंकरों की सफाई, पेड़-पौधों की देख-रेख और सतलुज दरिया में से मछली पकड़ने वालों को रोकने के लिए तैनात किया था। वह कार्य करते वक्त वह गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे। जैसे ही उन्हें बीएसएफ ने चेतावनी दी वह वहीं पर बैठ गए थे।

फोटो संख्या-01एफजेडआरपी01जेवीवी
कैप्शन--फिरोजपुर के बार्डर से पकड़े गए थे पाक रेंजर (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed