{"_id":"5c474d20bdec224a620fd658","slug":"121548176672-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 दिन से हो रही बारिश से बढी सर्दी व लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 दिन से हो रही बारिश से बढी सर्दी व लोगों की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर : दो दिन से हो रही बारिश से बढ़ी परेशानी
जालंधर। जिले में सोमवार को शुरू हुई बारिश मंगलवार को बाद दोपहर तक जारी रही। बरसात से इलाके पटेल चौक, किशनपुरा, प्रीत नगर, बस्ती दानिशमंदा और अन्य कई स्थानों पर पानी भर गया। बारिश के चलते मंगलवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम होकर 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री कम होकर 7 डिग्री पर पहुंच गया। इससे शहर में होने जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में भी विघ्न पड़ गया। स्कूल के बच्चे गणतंत्र दिवस की रिहर्सल नहीं कर सके।
वहीं कृषि विशेषज्ञों की माने तो यह बारिश खेती के लिए लाभदायक है। इस समय गेहूं को पानी की जरूरत है। इसके अलावा गन्ने की फसल को भी यह बारिश खासा फायदा पहुंचा सकती है। मौसम विभाग की माने तो इस मौसम में बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हुआ है। विभाग की माने तो फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम में सुधार आ सकता है। डॉ. ओंकार शर्मा का कहना है कि बारिश से स्वाइन फ्लू और अन्य बीमारियों से राहत दिलाएगी।