{"_id":"5b9005e8867a557f565e3f59","slug":"121536165352-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद वर्करों व सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं में भिड़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद वर्करों व सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं में भिड़त
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिअद वर्करों व सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
सुखबीर बादल की मीटिंग से पहला हुआ हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। पंचायत चुनाव की तैयारी और 15 सितंबर को कोटकपूरा में प्रस्तावित पोल खोल रैली को लेकर चांद पैलेस में वर्करों के साथ बैठक करने आए शिअद प्रधान एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के आने से सिख जत्थेबंदियों और शिअद वर्करों में तनाव पैदा हो गया। सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ता सुखबीर सिंह बादल का विरोध करने पहुंचे थे, लेकिन उनके आने से पहले ही जत्थेबंदियों ने स्थानीय नेता अवतार सिंह खोसा को घेर लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। हालांकि, सुखबीर सिंह बादल के मीटिंग में पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो गया।
सिख जत्थेबंदियों ने बादल की बुधवार दोपहर चांद पैलेस में होने वाली मीटिंग में पहुंच कर विरोध करने का एलान किया था। वहां सुबह से जत्थेबंदियों के कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए थे। पुलिस ने हंगामे की आशंका के चलते पुलिस बल तैनात किया गया था। दोपहर एक बजे शिअद के जिला उपाध्यक्ष अवतार सिंह खोसा जैसे ही पैलेस के बाहर पहुंचे तो सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। साथ ही उन पर टमाटर फेंके गए। इसके बाद खोसा दौड़ कर पैलेस के भीतर गए और पार्टी पदाधिकारियों को सूचना दी। इस पर शिअद वर्कर मीटिंग स्थल से बाहर आए और दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया। सिख जत्थेबंदियों ने तलवारें लहरा उग्र प्रदर्शन किया तो शिअद वर्कर भी तलवारें लहराने लगे। दोनों पक्षों के बीच टकराव में बचाव करते हुए पुलिस ने सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया और मामला शांत होने के बाद मीटिंग में पहुंचे सुखबीर सिंह बादल ने वर्करों में जोश भरा। इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर राज्य का माहौल खराब करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व समय के दौरान भी कांग्रेस ने गर्म खियाली नेताओं को शह देकर पंजाब में आतंकवाद पैदा किया था, जिसमें हजारों लोगों की जानें गईं थी। एक बार फिर कांग्रेस द्वारा गर्म पक्षीय जत्थेबंदियों को हवा देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका अकाली दल द्वारा विरोध किया जाएगा।
--------
फोटो 05एफआरडीपी03
फरीदकोट में शिअद प्रमुख की मीटिंग से पहले आपस में भिड़त शिअद वर्कर व सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ता
----------