फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बिजली बिलों को लेकर एसडीओ से मिले खेत मजदूर

बिजली बिलों को लेकर एसडीओ से मिले खेत मजदूर

Mon, 09 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिलों को लेकर एसडीओ से मिले खेत मजदूर
बिजली बिलों के मामले में एसडीओ से मिले खेत मजदूर
विज्ञापन

मुक्तसर। पंजाब खेत मजदूर यूनियन के वफद ने सोमवार को मंडी लक्खेवाली स्थित पावरकॉम विभाग के एसडीओ गुरमीत सिंह से मुलाकात कर खेत मजदूरों के ज्यादा आ रहे बिलों का मुद्दा उठाया। इस मौके गांव लक्खेवाली समेत भागसर, गंधड़, नंदगढ़ व अन्य निकट के गांवों के खेत मजदूर पहुंचे थे। जिन्होंने एसडीओ को बिजली बिलों संबंधी अवगत कराते हुए कहा कि गरीबों के बिजली के बिल ज्यादा आ रहा हैं। कइयों के मीटर भी उखाड़ दिए गए हैं। जिन मजदूरों को सरकार चार सौ यूनिट पहले मुफ्त देती थी, उनसे भी ये सहूलियत छीन ली गई है। उल्टा बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। खेत मजदूरों ने सरकार व महकमे को चेतावनी दी कि अगर गरीब लोगों के घरों में से बिजली के मीटर उखाडने बंद न किए गए हतो वह संघर्ष तेज करेंगे। इस मौके ब्लॉक अध्यक्ष काका सिंह खुंडे हलाल, जगवीर सिंह लक्खेवाली, कुलदीप सिंह लक्खेवाली, सिकंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, वीरपाल कौर, अमरीक सिंह भागसर, सरबन सिंह, पाल सिंह गंधड़, हैप्पी गंधड़ भी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed