फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एससी-एसटी एक्ट पर ढीली पैरवी पर कांग्रेसियों ने निकाली भड़ास

एससी-एसटी एक्ट पर ढीली पैरवी पर कांग्रेसियों ने निकाली भड़ास

Mon, 09 Apr 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट पर ढीली पैरवी पर कांग्रेसियों ने निकाली भड़ास
कपूरथला में आठ घंटे भूख हड़ताल रखी
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर निकाली भड़ास
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी के निर्देशों पर जिला इकाई सोमवार को डीसी कार्यालय के समक्ष 8 घंटे भूख हड़ताल की। कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार की एससी-एसटी एक्ट केस में ढीली पैरवी पर जमकर भड़ास निकाली।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंदर सिंह मान ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में बदलाव की जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। अब चाहे केंद्र सरकार दलित समाज के समक्ष कोई भी दलील रखे, वह झूठी व बेबुनियाद है। पूर्व मंत्री विधायक राणा गुरजीत सिंह ने भी एससी-एसटी एक्ट में हुए बदलाव की घोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि उक्त कार्रवाई से भाजपा का दलित समाज से हमेशा के लिए रिश्ता टूट गया है। दलित समाज को विकसित करने की बजाय भाजपा की केंद्र सरकार को कमजोर करने की नीतियां बनाने में प्राथमिकता कर रही है। वहीं सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में बदलाव से केंद्र सरकार हकीकत सामने आ गई है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव कुलवंत भंडारी, ब्लाक कांग्रेस शहरी अध्यक्ष मनोज भसीन, गुरदीप सिंह, जिला कांग्रेस एससी सेल चेयरमैन तजिंदर सिंह भंडारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रोशन लाल सभ्रवाल, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष सुभाष भार्गव, जसपाल सिंह पनेसर, सुरिंदर नाथ मड़िया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed