फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   खसरा और रुबेला बीमारी बारे दी जानकारी

खसरा और रुबेला बीमारी बारे दी जानकारी

Wed, 04 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खसरा और रुबेला बीमारी बारे दी जानकारी
खसरा और रुबेला की जानकारी दी
विज्ञापन

मुक्तसर। खसरा और रुबेला संबंधी जानकारी देने के लिए सेहत विभाग की ओर से अबोहर रोड पर स्थित एचएस हाई स्कूल में जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सुखपाल सिंह ने की। जिला मास मीडिया अधिकारी गुरतेज सिंह और सुखमंदर सिंह ने कहा कि बच्चों को खसरा व रुबेला बीमारी से बचाव के लिए सेहत विभाग ने एक विशेष मुहिम चलाई है। इसके अधीन नौ माह से 15 साल तक के सभी बच्चों को खसरा व रुबेला टीकाकरण किया जाएगा। उनके अनुसार खसरा एक वायरल बीमारी है। इससे प्रति वर्ष कई बच्चों की मौत हो जाती है। वहीं रुबेला भी एक वायरल बीमारी ही है। यदि यह रोग गर्भवती महिला को हो जाए तो बच्चे को भी जन्म से इस रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं जिला हेल्थ इंस्पेक्टर भगवान दास ने बताया कि खसरे को 2020 तक खत्म करने और रुबेला बीमारी को कंट्रोल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान डिप्टी मास मीडिया अधिकारी विनोद खुराना, स्कूल अध्यापक और विद्यार्थी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed