फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   1204 Players taking part in the National Games

नेशनल गेम्स में 1204 खिलाड़ी ले रहे भाग

Tue, 17 Nov 2015 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 17 Nov 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
1204 Players taking part in the National Games
शहर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सोमवार को 61वीं नेशनल स्कूल गेम्स की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान हॉकी, कबड्डी और गतका के मुकाबले करवाए जाएंगे। हॉकी में अंडर-17 लड़के एवं लड़कियां, गतका में अंडर-19 लड़के एवं लड़कियां और कबड्डी सर्कल स्टाइल में अंडर-19 व अंडर-17 लड़कों के मुकाबले होंगे।

नेशनल गेम्स में देश भर के अलग-अलग राज्यों से 1204 खिलाड़ी भागेदारी कर रहे हैं। मंत्री चीमा ने कहा कि हर विद्यार्थियों को भाग लेना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है।
विज्ञापन


इस दौरान शानदार रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। समारोह के बाद दोपहर को खेलों की शुरुआत की गई। हॉकी के मैच सुरजीत हॉकी स्टेडियम, डीएवी कॉलेज, दोआबा खालसा स्कूल, पीएपी एस्ट्रोटर्फ और बीएसएफ में करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी के मैच दोआबा खालसा स्कूल और गतका के मुकाबले सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन में करवाए गए।

इस अवसर पर विधायक परगट सिंह, अकाली दल के जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, डिप्टी कमिश्नर कमल किशोर यादव, पुलिस कमिश्नर युरेंद्र सिंह हेयर और जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed