फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नगर पालिका ने कब्जामुक्त कराइ दो एकड़ की सरकारी भूमि

नगर पालिका ने कब्जामुक्त कराइ दो एकड़ की सरकारी भूमि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका ने कब्जामुक्त कराइ दो एकड़ की सरकारी भूमि
टांडा (रामपुर)। नगर में सरकारी भूमि के कब्जेदारों के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में दो एकड़ की सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। ज्ञात हो कि नगर पालिका द्वारा लम्बे समय से नगर की सरकारी भूमि पर नगरवासियों द्वारा किये गए अवैध कब्जे को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके पहले चरण में नगर पालिका द्वारा मोहल्ला टण्डोली स्थित सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई गयी थी जिसमें नगर पालिका द्वारा तहसील क्षेत्र के इकलौता स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके बाद नैनीताल-मुरादाबाद मुख्य मार्ग पर मंडी मंदिर के सामने स्थित करोड़ों की सरकारी भूमि खाली करा कर जनहित में एपीजे अब्दुल कलाम प्राइवेट बड अड्डे का निर्माण कार्य गया। इसके बाद कब्जाधारकों से लंबे समय से चले आ रहे मुकदमे में जीत हासिल कर बड़े पैमाने पर पुलिस बल बुला कर 27 एकड़ की सरकारी आराजी खाली करा कर उसकी हदबंदी करा दी गई जिसपर ईद के मौके पर दस दिन की नुमाइश का आयोजन कर नगर पालिका के लिए 36 लाख का राजस्व एकत्र किया जायेगा। इसी क्रम में गुरुवार को नगर पालिकाध्यक्ष मेहनाज जहाँ तथा पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मक़सूद लाला के नेतृत्व में लेखपाल, पुलिस बल तथा नगर पालिका कर्मियों के साथ नगर के मोहल्ला तांदुला स्थित खल्यान की दो एकड़ आराजी कब्जाधारकों से मुक्त करा कर उसकी हदबंदी करा दी गयी। भारी पुलिस बल मौजूद होने के कारण किसी भी कब्जाधारक द्वारा कोई विरोध नहीं जताया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राजेश सिंह राणा, लेखपाल दीपक भटनागर, नगर पालिका अवर अभियंता दीपक शाह, प्रधान लिपिक राजकुमार शुक्ला, लिपिक धनीराम समेत सभी नगर पालिका कर्मी तथा पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed