{"_id":"5ba7c39e867a557f6149d336","slug":"11537721246-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक जख्मी
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
फाजिल्का (फिरोजपुर)। मंडी लाधुका के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। लाधुका पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मंडी लाधुका निवासी सतनाम चंद ने बताया कि 21 सिंतबर को उसका भाई खजान चंद और मंगल सिंह बाइक से फाजिल्का से मंडी लाधूका की ओर आ रहे थे। जब वह मंडी लाधूका के पास पहुंचे तो शाम करीब सात बजे सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई खजान सिंह और मंगल सिंह सड़क पर गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां इलाज के दौरान खजान सिंह की मौत हो गई। जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने सतनाम चंद के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।