फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बाजार खुले रहे, मगर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

बाजार खुले रहे, मगर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Thu, 06 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
बाजार खुले रहे, मगर फूंका केंद्र सरकार का पुतला
मुक्तसर में खुले रहे बाजार, पुतले फूंके गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
एससीएसटी एक्ट के खिलाफ भारत बंद के आह्वान पर मुक्तसर में भी बंद बेअसर रहा। जनरल कैटेगरी से संबंधित व्यापारियों ने दुकानें तो खोली लेकिन केंद्र सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन करते हुए जमकर भड़ास निकाली।

जनरल कैटेगरी से संबंधित विभिन्न जत्थेबंदियों ने शहर के घास मंडी चौक पर प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार वोटों की सियासत के चलते जनरल वर्ग को अनदेखा कर रही है। इस दौरान सरकार से नया एंट्रो सिटी एक्ट वापस लेने व देश में जातपात के आधार पर सहूलियतें देने की बजाय आर्थिक पक्ष के आधार पर सहूलियतें देने की मांग दोहराई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सभी को आर्थिक पक्ष के आधार पर सहूलियतें मिलनी चाहिए चाहे लाभार्थी किसी भी जाति से संबंध रखता हो। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार मुर्दाबाद व केंद्र सरकार होश में आओ नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश पिंकी मल्होत्रा, क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष कश्मीर सिंह, रेडीमेड यूनियन के अध्यक्ष सुभाष गर्ग, फुटवेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुभाष मदान, एंटी करप्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस कपूर, डेजी जैन, मनू शर्मा, पप्पू कुमार, हरबंस लाल जलाया, शंटी पसरीचा, हरजिंदर सिंह मक्कड़, अशोक कक्कड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed