फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लाधुका माइनर तीन स्थानों से टूटी, खेतों में भरा पानी

लाधुका माइनर तीन स्थानों से टूटी, खेतों में भरा पानी

Thu, 05 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
लाधुका माइनर तीन स्थानों से टूटी, खेतों में भरा पानी
लाधूका माइनर तीन स्थानों से टूटी, खेतों में भरा पानी
विज्ञापन

धान की फसल और हरा चारा हुआ प्रभावित
जलालाबाद (फिरोजपुर)। बारिश के कारण लाधूका माइनर तीन स्थानों से टूट गई। इस कारण निचले स्थानों पर खड़ी धान और हरे चरे की फ़सल पानी में डूब गई।
किसान सतनाम सिंह कमरा, अंकुश कंबोज, बब्बू कमरा, गोधा सिंह, मंगल सिंह ने बताया कि बुधवार रात तकरीबन 11 बजे लाधूका माइनर तीन स्थानों से टूट गई। रात को किसानों ने इकट्ठा होकर दो स्थानों पर मिट्टी के गट्टे लगाकर दरार की मरम्मत कर दी जबकि वीरवार सुबह नौ बजे तीसरी जगह से नहर टूट गई। किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर टूटने की सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उधर, सिंचाई विभाग के एसडीओ यादविंदर सिंह ने कहा कि नहर में पड़ी दरारों की मरम्मत करने के लिए कर्मचारी भेज दिए गए हैं। एसडीओ ने कहा कि लाधूका की पंचायत ने छप्पड़ का पानी नहर में डाल दिया था, तभी नहर टूटी है। इस संबंधी पंचायत के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------------
फोटो संख्या-05एफजेडआरपी01
कैप्शन-जलालाबाद (फिरोजपुर) के गांव लाधूका में नहर तीनों स्थानों से टूटी, खेतों में भरा पानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed