{"_id":"5b12cabb4f1c1b6c4d8b45c1","slug":"111527958203-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने सरहिंद नहर में कूद दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान किसान ने सरहिंद नहर में कूद दी जान
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मलोट (मुक्तसर)।
जिले के गांव कक्खांवाली के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर सरहिंद नहर में कूदकर जान दे दी। किसान का शव गांव लोहगढ़ के हेड से बरामद हुआ है।
गांव कक्खांवाली का किसान जगजीत सिंह (पूर्व सैनिक) लंबे समय से कर्ज से परेशान था। तनाव में आकर शुक्रवार को उसने सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। उसका शव शनिवार को गांव लोहगढ़ स्थित हेड से बरामद हुआ। गांव के सरपंच सुखचैन सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह के पास सिर्फ पांच-छह कनाल जमीन ही थी। समय-समय पर कर्ज लेने के चलते उसके सिर पर कर्ज बढ़ता ही जा रहा था। आढ़ती व सहकारी सभा का मिलाकर करीब पांच लाख रुपये कर्जा उसने चुकाना था। इसी तनाव में वह परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी में वह बीती 28 मई को घर से निकल गया था लेकिन तब से घर वापस नहीं लौटा था। उसकी काफी तलाश भी की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को उसका शव लोहगढ़ हेड से बरामद हुआ है। थाना लंबी पुलिस के हवलदार बलजीत सिंह ने कहा कि मृतक किसान जगजीत सिंह की पत्नी के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया है।