फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आरपीएफ, जीआरपी व पंजाब पुलिस ने एनआरएमयू के सदस्यों को किया डीआरएम दफ्तर से बाहर

आरपीएफ, जीआरपी व पंजाब पुलिस ने एनआरएमयू के सदस्यों को किया डीआरएम दफ्तर से बाहर

Fri, 20 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ, जीआरपी व पंजाब पुलिस ने एनआरएमयू के सदस्यों को किया डीआरएम दफ्तर से बाहर
डीआरएम दफ्तर के बाहर दिया धरना
विज्ञापन

आरपीएफ, जीआरपी व पुलिस ने यूनियन सदस्यों को किया डीआरएम दफ्तर से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
रेल प्रशासन ने एनआरएमयू यूनियन के सदस्यों को रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर में प्रवेश नहीं होने दिया और आरपीएफ, जीआरपी व पंजाब पुलिस बुलाकर उन्हें दफ्तर के गेट के बाहर खदेड़ दिया। नाराज रेलकर्मियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ गेट पर ही धरना लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। यूनियन नेताओं का कहना है कि वह फाजिल्का व फिरोजपुर से बदले गए गैंगमैनों के संबंध में अधिकारियों से बातचीत करने आए थे और उन्हें पुलिस बल से दफ्तर से बाहर कर दिया।

धरने को संबोधित कर रहे डिवीजन के महासचिव शिवदत, नेता सुभाष शर्मा, प्रवीन कुमार, जनक राज, जगजीत सिंह, विष्णु शुक्ला ने कहा कि रेल प्रशासन ने फाजिल्का के 18 और फिरोजपुर के चार गैंगमैनों का तबादला कर नकोदर भेज दिया। नकोदर के चार गैंगमैन इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर अधिकारी की कोठी में कपड़े धोने, रोटी बनाने और बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का कार्य कर रहे हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के आदेश हैं कि कोई भी गैंगमैन किसी भी अधिकारी की कोठी में कामकाज नहीं करेगा। नेताओं का कहना है कि अधिकारियों से कहा गया था कि गैंगमैनों से पूछा जाए कि कोई नकोदर जाना चाहता है या नहीं, जो जाना चाहता है उसे भेज दिया जाए। अधिकारियों ने ऐसान नहीं किया। इसी संबंधी यूनियन के नेता अधिकारियों से बातचीत करने जा रहे थे। रेल प्रशासन ने पुलिस बल के उन्हें गेट के अंदर प्रवेश ही नहीं करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed