{"_id":"5a54f4134f1c1b3d198b5d28","slug":"111515516947-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल चैंपियनशिप का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल चैंपियनशिप का समापन
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी को ओवरऑल ट्रॉफी
एलपीयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल चैंपियनशिप संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में चल रहे 6 दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल चैंपियनशिप (महिला) मंगलवार को संपन्न हो गई। इसका फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच हुआ।
इस मैच में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने 28-24 के स्कोर से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को हराकर ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला तीसरे स्थान पर रही। एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को चैंपियनशिप के सफल समापन पर बधाई दी। चांसलर अशोक मित्तल, प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल, वाइस चांसलर डॉ. रमेश कंवर व डायरेक्टर जनरल इंजी एचआर सिंगला ने चैंपियनशिप की ट्रॉफी विजेता टीम को सौंपी। इस अवसर पर एआईयू के ऑब्जर्वर प्रिंसिपल अमरजीत सिंह गिल और एलपीयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. वी कौल भी विशेष रूप से मौजूद थे।