{"_id":"5a4d0fc04f1c1b0e788b6633","slug":"111514999744-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध से हुए हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध से हुए हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध में दो हादसे, एक की मौत, एक जख्मी
मुक्तसर। धुंध के कारण बुधवार सुबह दो अलग-अलग हादसों में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं एक ऑटो चालक कैंटर की चपेट में आने से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव लंडे रोड निवासी नसीब सिंह (45) मोटरसाइकिल पर अपने किसी काम के लिए मुक्तसर आ रहा था। इस दौरान गांव बूड़ा गुज्जर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बठिंडा रोड पर एक ऑटो चालक सुबह स्कूल के लिए बच्चे लेने जा रहा था। वह जब बठिंडा रोड पर बरकंदी बाईपास के पास पहुंचा तो पीछे से कैंटर ने उसे टक्कर दे मारी। इससे उसका ऑटो रजबाहे में जा गिरा। गनीमत रही कि ऑटो में कोई बच्चा नहीं था। मगर ऑटो चालक को मामूली चोटें आई। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। बस स्टैंड चौकी पुलिस के प्रभारी दर्शन सिंह ने कैंटर चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।