{"_id":"5a3157d04f1c1bca678c14a0","slug":"111513183184-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल अधिकारियों की टीम का रेलव कालोनी में बने क्वार्टरों पर छापा, कई किराये पर रहे प्राइवेट लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल अधिकारियों की टीम का रेलव कालोनी में बने क्वार्टरों पर छापा, कई किराये पर रहे प्राइवेट लोग पकड़े
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के क्वार्टरों में रहते मिले किराएदार
रेल अधिकारियों की टीम के छापे में खुलासा, संबंधित कर्मी पर होगी विभागीय कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
रेल अधिकारियों और आरपीएफ टीम ने रेल डिवीजन फिरोजपुर के विभिन्न स्टेशनों पर बनी रेलवे कालोनियों में छापामारी कर उन लोगों की धरपकड़ की जिन रेलकर्मियों ने अपने क्वार्टर किराए पर सिविलियन लोगों को दिए हैं। ऐसे कई लोग टीम ने पकड़े हैं, जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम विवेक कुमार ने तीन अधिकारियों की एक टीम गठित की है, जो छापामारी करेगी।
डीआरएम विवेक कुमार के पास शिकायतें आ रही थी कि कई रेलकर्मी शहरों में कोठियां बनाकर रह रहे हैं और अपने सरकारी क्वार्टर प्राइवेट लोगों को किराये पर दिए हुए हैं। इस पर उन्होंने रेल डिवीजन फिरोजपुर के लुधियाना, फिरोजपुर, जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, पालमपुर, जम्मूतवी व बड़गाम में कमेटियां गठित की है, इन कमेटियों में तीन अधिकारी होंगे, जिनमें आरपीएफ के एएससी, इंजीनियरिंग विभाग से एडीईएन तथा पर्सनल विभाग से एपीओ विजेंद्र कुमार, एपीओ प्रत्येक टीम में कामन होंगे और विभिन्न स्टेशन के आरपीएफ व एडीईएन रैंक के अधिकारी टीम में शामिल होंगे।
उधर, फिरोजपुर की रेलवे कालोनी में एपीओ विजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कमेटी ने छापामारी की। पुराने डीआरएम आफिस के सामने बनी कालोनी में कई ऐसे रेलकर्मी हैं जिन्होंने अपने क्वार्टर प्राइवेट लोगों को किराये पर दिए हुए हैं, जिन्हें टीम ने पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे के लोको शेड में कई प्राइवेट लोग कंडम मकानों में रह रहे हैं, उनमें रेलवे की बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं, जो सब कुछ रेलवे इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। कुछेक इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मी उन प्राइवेट लोगों से पैसे वसूलते हैं।